रायपुर: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के दौरान पीड़िता का वीडियो भी बना लिया।
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।