राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित एक कैफे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कैफे में बैठे कुछ युवकों ने शराब के नशे में लड़कियों पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए, जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे युवकों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विवाद के दौरान युवकों ने कैफे की कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंक दीं और लात-घूंसे चलने लगे। कैफे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने मिलकर शराब के नशे में धुत युवकों की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Comments (0)