राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पार्किंग से महिला समेत एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 13 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे। पकड़े गए अंतरराज्यीय तस्कर की पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन पार्किंग क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments (0)