राजधानी रायपुर में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास धान से भरा एक बेकाबू ट्रक अचानक कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद शुरू कर दी। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात सुचारु किया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Comments (0)