राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रही दो युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के AC-2 कोच में जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को संदेह हुआ, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों युवतियों के पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवतियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के तिफरा इलाके की निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर की ओर आ रही थीं।
इस पूरी कार्रवाई को Narcotics Control Bureau (NCB) और Railway Protection Force (RPF) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
Comments (0)