राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित बार-रेस्टोरेंट्स पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने रास्ता, ग्रैंड इंपीरिया और मिथ्या बार पर सख्त कदम उठाते हुए उनके लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं।
यह कार्रवाई देर रात तय समय के बाद बार संचालित पाए जाने के कारण की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ये बार रात 12 बजे के बाद भी खुले मिले, जो नियमों का उल्लंघन है।
आबकारी विभाग की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत लाइसेंस निलंबन के आदेश जारी किए गए।
प्रशासन ने तीनों बारों को सील करने के भी निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से शहर के अन्य बार संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Comments (0)