राजस्थान से चल रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में मौसम गर्म और शुष्क हो गया है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी रतलाम में रही, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
दिन का तापमान सामान्य से 4–6 डिग्री अधिक
मौसम विभाग के अनुसार पचमढ़ी को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी संभागों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बढ़ती गर्मी के कारण दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया। अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
वर्तमान में बिहार से मराठवाड़ा तक झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक ट्रफ सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी निचले संभागों में सोमवार देर रात तक हल्की बारिश की संभावना है।
इसके अलावा मध्य क्षोभमंडल स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ सक्रिय है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊपर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
भोपाल – अधिकतम 36.8°C, न्यूनतम 15.0°C
इंदौर – अधिकतम 36.4°C, न्यूनतम 15.5°C
ग्वालियर – अधिकतम 37.2°C, न्यूनतम 18.2°C
जबलपुर – अधिकतम 36.0°C, न्यूनतम 17.0°C
Comments (0)