छतरपुर जिले के राजनगर थाना परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस कस्टडी में बंद एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं थाने के भीतर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
पेशाब का बहाना बनाकर गया बाथरूम, लगा ली फांसी
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शाम के समय पेशाब जाने का बहाना बनाया और थाने के बाथरूम में चला गया। कुछ देर बाद पुलिस स्टाफ को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कस्टडी में मौत से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस की निगरानी और सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
Comments (0)