छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। South East Central Railway (SECR) के तहत नागपुर रेल मंडल में विकास कार्य किए जाने हैं। इस कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 3 मई से 22 मई 2026 तक यह कार्य चलेगा, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा।
10 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
इस अवधि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का फैसला लिया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। इसके अलावा 30 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, यानी ये ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएंगी और बीच मार्ग में ही समाप्त कर दी जाएंगी।
2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
विकास कार्य के चलते 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह निर्णय यात्री सुरक्षा और रेल अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
रद्द रहने वाली गाड़ियां:
03 से 22 मई 2026 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
05 से 24 मई 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक डोंगरगढ़-गोंदिया (68711) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक गोंदिया-डोंगरगढ़ (68712) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) (68713) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया (68716) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट (68714) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) (68715) पैसेंजर रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) (58205) पैसेंजर रद्द रहेगी।
04 से 23 मई 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर (58206) पैसेंजर रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई 2026 को रीवा से चलने वाली 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट मार्ग से संचालित होगी।
03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
बीच मार्ग में समाप्त होने वाली गाड़ियां
02 से 22 मई 2026 तक 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
03 से 23 मई 2026 तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
02 से 22 मई 2026 तक 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
03 से 23 मई 2026 तक 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया-अंजनी के बीच रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
03 से 22 मई 2026 तक 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया-बिरसोला के बीच रद्द रहेगी।
19–30. गोंदिया, तिरोड़ी, कटंगी के बीच चलने वाली विभिन्न मेमू और डेमू ट्रेनें (68809 से 68814, 78803 से 78810) 03 से 22 मई 2026 तक बिरसोला-गोंदिया सेक्शन में रद्द रहेंगी।
Comments (0)