उज्जैन व्यापार मेले की अवधि अब बढ़ा दी गई है। अब ग्राहक 29 मार्च 2026 तक मेले में जाकर नई गाड़ियाँ खरीदते समय छूट का लाभ उठा सकते हैं।
मेले में नई गाड़ियों पर 50 प्रतिशत छूट
उज्जैन व्यापार मेले में नॉन-कमर्शियल वाहनों की खरीदी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस छूट का फायदा लेने के लिए अब ग्राहकों को अतिरिक्त 10 दिन का समय मिला है।
मेला 19 मार्च को खत्म होना था, अब 29 मार्च तक जारी
पहले उज्जैन व्यापार मेला 19 मार्च को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसे 29 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। 50 प्रतिशत छूट की वजह से वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है।
अब तक बिके 23 हजार से ज्यादा वाहन
उज्जैन व्यापार मेले में अब तक 23,000 से अधिक वाहन बिक चुके हैं। ग्राहकों की बढ़ती संख्या से यह स्पष्ट हो रहा है कि मेले में लोगों की रुचि काफी अधिक है।
1 मार्च से शुरू हुआ था उज्जैन व्यापार मेला
उज्जैन में 1 मार्च से विक्रम व्यापार मेले की शुरुआत हुई थी। उज्जैन नगर पालिका निगम मेले का आयोजन कर रहा है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की दुकानें लगी हैं। उज्जैन के स्थानीय व्यापारियों को वरीयता दी गई है। इसके साथ ही व्यापार मेले के अन्य सेक्टर में प्रदेश की अलग-अलग डीलर्स भी आए हैं। व्यापार मेले में फूड जोन भी है। व्यापार मेले में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा गया है।
Comments (0)