उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचते ही वे सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी, बेटे और अपने साथियों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।
UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उज्जैन पहुंचे
डिप्टी सीएम मौर्य ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर कुछ समय ध्यान लगाया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया।
बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य ने दर्शन के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में भी चहुंमुखी विकास कर रही है।
Comments (0)