संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांक्षा धुल रहीं। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर यह अंतिम परिणाम जारी किया गया है। इस बार मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदेश के तीन अभ्यर्थी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
भोपाल, धार और सागर के अभ्यर्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के कई उम्मीदवारों ने बेहतरीन रैंक हासिल की है। भोपाल के ईशान भटनागर ने देशभर में 5वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं धार के प्राक्षल सेकेट्री ने 8वीं रैंक हासिल की है। सागर की आस्था जैन ने ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इसके अलावा अशोकनगर के चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल की है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यूपीएससी में चयनित हुए छात्रों को बधाई दी. इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा- मुझे इस बात की प्रसन्नता है यूपीएससी का जो रिजल्ट आया है उसमें टॉप टेन में हमारे प्रदेश के होनहार छात्रों ने अपना मुकाम हासिल किया है. धीरे-धीरे करके मध्यप्रदेश की साख देश और दुनिया में बढ़ रही है. मेरी अपनी ओर से यूपीएससी में सेलेक्ट होने वाले को बधाई
Comments (0)