उज्जैन। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भक्तों को सुगम और सुलभ दर्शन की सुविधा मिल रही है। दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान वीरभद्र और महाकालेश्वर के ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
व्यवस्थाएं बहुत प्रभावशाली है
सिंधिया ने नंदी हॉल में नंदी का पूजन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं और मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों के लिए बनाई गई व्यवस्थाएं बहुत प्रभावशाली हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
Comments (0)