मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।मामले में दोपहर तक अहम फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डबल बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। यह केस आठवें नंबर पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने क्रिमिनल केस छिपाने के आरोप में मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता घोषित किया था।
हाईकोर्ट ने ही 15 दिन का दिया था समय
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिनों की समय सीमा दी थी। 9 मार्च को हाईकोर्ट ने विजयपुर विधायक मामले में सुनवाई करते हुए मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य किया और 15 दिन में सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अवसर दिया। यह समय सीमा 24 मार्च को पूरी हो रही है। ऐसे में 19 मार्च को होने वाली सुनवाई अहम मानी जा रही है।
Comments (0)