मुंबई - आखिरकार वह पल आ गया जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है और एक बार फिर सलमान खान शो के होस्ट के तौर पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। प्रीमियर में सलमान ने एक-एक करके कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया। उनकी मजेदार बातचीत, पंचलाइन और प्रतिभागियों से जुड़े कई खुलासों ने पहले ही एपिसोड को खास बना दिया। शो का ग्रैंड प्रीमियर JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है। अगर आप किसी वजह से प्रीमियर मिस कर गए हैं, तो यहां जानिए इस सीजन में किन-किन चेहरों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है।
कनिका मान ने की घर में पहली एंट्री
‘बिग बॉस 20’ में घर के अंदर कदम रखने वाली पहली कंटेस्टेंट के तौर पर कनिका मान नजर आईं। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली कनिका टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और होस्ट हैं। शो में सलमान खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके आगामी प्रोजेक्ट ‘नागिन 7’ को लेकर भी मजेदार अंदाज में बातचीत की।
‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी शो का हिस्सा
इसके बाद आसिफ खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। वेब सीरीज ‘पंचायत’ में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुए आसिफ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब बिग बॉस के घर में उनका अलग अंदाज देखने को मिलेगा। शो में उनकी एंट्री को उनके करियर के एक नए पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।
बिग बॉस 20 में शामिल हुए ये 17 कंटेस्टेंट्स
इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित नामों को शामिल किया गया है। कंटेस्टेंट्स की सूची इस प्रकार है:
एमसी मैरी कॉम (M C Mary Kom)
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)
उदिति सिंह (Uditi Singh)
अर्शिफा खान (Arishfa Khan)
अमन गांधी (Aman Gandhi)
काजी अहमद तौकीर (Qazi Ahmad Tauqeer)
हर्ष मचारे उर्फ जंग डीएसए (Harsh Machare AKA Yung DSA)
कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू (Kushal Tanwar AKA Gullu)
रिया यादव (Rhiya Yadav)
लव गिल (Love Gill)
रोहेद खान (Rohed Khan)
ईशा रिखी (Isha Rikhi)
माही विज (Mahhi Vij)
आसिफ खान (Aasif Khan)
रीति तिवारी (Rhiti Tiwari)
कनिका मान (Kanika Mann)
तन्मय सिंह उर्फ स्काउटॉप (Tanmay Singh AKA Scoutop)
इस बार भी देखने को मिलेगा जबरदस्त ड्रामा
‘बिग बॉस’ के हर सीजन की तरह इस बार भी अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स एक ही घर में साथ रहेंगे। ऐसे में दोस्ती, बहस, टकराव, रणनीति और रिश्तों में बदलाव शो को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख फैक्टर रहेंगे। सलमान खान की होस्टिंग और कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग व्यक्तित्व के बीच होने वाली भिड़ंत पर दर्शकों की खास नजर रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 17 प्रतिभागियों में से कौन लंबे समय तक घर में टिकता है और कौन दर्शकों का पसंदीदा बनकर उभरता है।