राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेता और मंदसौर की पूर्व लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है।
मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के इस फैसले को संगठन में संतुलन साधने और राहुल गांधी के करीबी नेताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
टिकट की दौड़ में सबसे आगे रहीं मीनाक्षी नटराजन
मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन अंततः कांग्रेस नेतृत्व ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर मुहर लगाई। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति (NSUI) से की थी और वे राहुल गांधी की कोर टीम की अहम सदस्य मानी जाती हैं।
2009 में मीनाक्षी नटराजन मंदसौर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। वर्तमान में वे तेलंगाना कांग्रेस की प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रही हैं।
कई राज्यों के उम्मीदवारों की भी घोषणा
कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में अन्य राज्यों के प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मंसूर अली खान और पवन खेड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को टिकट मिला है।
राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है।