मंदसौर। महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
रात करीब 2:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे दलौदा तहसील के ग्राम लखमाखेड़ी के पास यह दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। इनमें मजदूरों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
महिला और 6 साल की बच्ची की मौत
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
रतलाम के रावटी क्षेत्र से मजदूरी करने आए थे
हादसे का शिकार हुए मजदूर मूल रूप से रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सभी रेलवे के ठेकेदार के साथ काम करते हैं। मजदूरी के सिलसिले में वे मंदसौर आए थे और रात में मंदसौर से उज्जैन की ओर जा रहे थे।इसी दौरान लखमाखेड़ी फंटे के पास मिनी ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।