मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और आत्मगौरव का अद्भुत उदाहरण है।
“स्वतंत्रता के दीप को जलाए रखा”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शहीद वीर सावरकर के नाम मात्र के स्मरण से ही राष्ट्रभक्ति और साहस का भाव जागृत हो जाता है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने असह्य यातनाओं को भी निर्भीकता और निडरता के साथ सहन किया, लेकिन स्वतंत्रता के दीप को कभी बुझने नहीं दिया।
देशवासियों के लिए सदा वंदनीय
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मां भारती की सेवा में स्वयं को समर्पित कर देने वाले स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत और वंदनीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि सावरकर का त्याग, संघर्ष और राष्ट्र समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।