भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही कटरा, रियासी और श्रीनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
उज्जैन में कार्यक्रम के बाद जम्मू के लिए रवाना होंगे
मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे इंदौर एयरपोर्ट से जम्मू के लिए प्रस्थान करेंगे।
वैष्णो देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे जम्मू से कटरा पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे श्री माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।
रियासी में भी करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे कटरा से रियासी जिले के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शाम को श्रीनगर पहुंचेंगे सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे कटरा से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:40 बजे श्रीनगर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं रात 8 बजे लोकभवन, श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।