मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 में विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। स्नातक, स्नातकोत्तर और एनसीटीई पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
अब तक 2.78 लाख से अधिक पंजीयन
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रथम चरण में अब तक कुल 2 लाख 78 हजार 742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2 लाख 10 हजार 460 आवेदनों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है।
87 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
प्रथम चरण में अब तक कुल 87 हजार 687 विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित किया है। इनमें स्नातक स्तर पर 70 हजार 752 और स्नातकोत्तर स्तर पर 16 हजार 935 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।
एनसीटीई पाठ्यक्रमों के लिए 30 मई तक पंजीयन
उच्च शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई है। इन पाठ्यक्रमों की सीट आवंटन सूची 10 जून 2026 को जारी की जाएगी।
द्वितीय चरण के लिए 3 जून तक आवेदन
सामान्य पाठ्यक्रमों के द्वितीय चरण के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 3 जून 2026 तय की गई है, जबकि सीट आवंटन सूची 7 जून 2026 को जारी होगी।
विभाग ने विद्यार्थियों से की अपील
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि समय पर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।