भोपाल: मध्यप्रदेश में GeM पोर्टल के जरिए होने वाली खरीदी और निर्माण कार्यों को लेकर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने वायरल वीडियो के बाद यह बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में खरीदी और निर्माण से जुड़े सभी कार्यों की निगरानी की जाती है। यदि जांच में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
GeM पोर्टल से होने वाली खरीदी की होगी जांच
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि विभाग के अंतर्गत होने वाले खरीदी और निर्माण संबंधी कार्यों की विभागीय स्तर पर निगरानी की जाती है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कीमतों में अंतर मिला तो होगी पड़ताल
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि GeM पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीदी में यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। खास तौर पर किसी उत्पाद की कीमत में अत्यधिक अंतर मिलने पर इसकी पड़ताल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पोर्टल को समय-समय पर अपग्रेड भी किया जाता है, ताकि अनियमितताओं के संभावित कारणों और उनके तरीकों का पता लगाया जा सके। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों की जांच जरूरी है।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो के आधार पर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग का कहना है कि खरीदी से लेकर निर्माण कार्यों तक निगरानी रखी जाती है। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।