भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। BJP की प्रदेश इकाई ने संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए हैं।
वर्तमान में क्या है स्थिति?
फिलहाल राज्यसभा में मध्यप्रदेश से बीजेपी के पास दो सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास तीन सीटें हैं। बीजेपी की ओर से जॉर्ज कुरियन और डॉ सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है। 18 जून को मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा की जाएगी।
इनके नामों की चर्चा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया,नरोत्तम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, जीएस डामोर, महिला कोटे से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का नाम, दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अभय महाजन, झाबुआ के जनजातीय क्षेत्र में संघ का काम संभालने वाले महेश शर्मा, वर्तमान राज्यासभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, जीएस डामोर, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के नाम चर्चा में है।