भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का गरिमामय विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नकुलनाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में पहुंचे नकुलनाथ
नकुलनाथ ने एक्स पर लिखा कि भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में उन्हें कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित साथियों के साथ शामिल होने का अवसर मिला।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कार्यक्रम में मौजूद नेताओं का भी जिक्र किया।
प्रेम, अपनत्व और जीवन के अनुभवों पर आधारित है पुस्तक
नकुलनाथ ने पुस्तक के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ‘Belonging: A Journey of Love’ प्रेम, अपनत्व, जीवन के अनुभवों और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक भावपूर्ण यात्रा को शब्दों में पिरोती है।उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से जीवन के उन अनमोल पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है, जो रिश्तों, संस्कारों और आपसी जुड़ाव को विशेष अर्थ प्रदान करते हैं।
नकुलनाथ ने बताया यादगार अनुभव
नकुलनाथ ने इस कार्यक्रम में शामिल होने को अपने लिए सुखद और अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन जैसे गरिमामय अवसर का साक्षी बनना उनके लिए विशेष रहा।