अठारहवीं लोकसभा के आम चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 14 मार्च को होना लगभग तय है। पिछली बार 30 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च, 2019 को की गई थी। 14 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान का यह एक मैराथन कार्यक्रम था। 23 मई को वोटों की गिनती की गई थी। जबकि 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 अप्रैल से 12 मई के बीच कुल 7 चरणों में हुआ था। 26 मई, 2014 को उन्होंने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
अठारहवीं लोकसभा के आम चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 14 मार्च को होना लगभग तय है। पिछली बार 30 मई, 2019 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च, 2019 को की गई थी।