गुजरात से मिले कोविड-19 के XE वेरिएंट का जीनोम विश्लेषण किया जा रहा है और इसके नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन से सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए ओमिक्रोन के नए स्वरुप XE के खिलाफ चेतावनी जारी की है और कहा कि अभी तक कोविड-19 के किसी भी वेरिएंट के मुकाबले अधिक संक्रामक हो सकता है।
दो वेरिएंट से मिलने से XE वेरिएंट बना
मुंबई से वडोदरा आया एक व्यक्ति XE वेरिएंट से संक्रमित मिला है। XE ओमिक्रोन वेरिएंट के दो प्रकार हैं। पहला है ओमिक्रोन बीए-1, जबकि दूसरा बै बीए-2 है। उन्ही दो वेरिएंट से मिलने से XE वेरिएंट बना है। इससे पहले मुंबई नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा था कि फरवरी के अंत में दक्षिण अफ्रीका से आई एक महिला मार्च में XE स्वरुप से संक्रमित पाई गई थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़े-
1008 पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर में भगवान महावीर के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू
नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है और नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है
मंत्रालय ने बुधवार शाम को कहा था कि मौजूदा साक्ष्य यह संकेत नहीं देते है कि यह दो वेरिएंट से मिलने से XE वेरिएंट का मामला है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा था, भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंर्सोटियम विशेषज्ञों ने नमूने की फास्टक्यू फाइल का विश्लेषण किया और पाया कि मुंबई की महिला को संक्रमित करने वाले इस स्वरुप की जीनोमिक संरचना XE वेरिएंट की जीनोमिक संरचना के अनुरुप नहीं है। सूत्रों ने बताया कि गुजरात से मिले XE वेरिएंट के नमूने का जीनोमिक विश्लेषण चल रहा है और नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है।
Comments (0)