आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में कई करोड़ रुपये के कथित राशन वितरण घोटाला से संबंधित धन शोधन मामले में ममता कैबिनेट के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।
ED ने मध्य कोलकाता में एमहर्स्ट स्ट्रीट पर मंत्री मलिक के पैतृक आवास की भी तलाशी ली।