एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन का ऐलान किया है। हालांकि पूर्व सीएम मायावती ने शर्त भी रखी है। आपको बता दें कि, केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकृति दी। माना जा रहा है कि, आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार वन नेशन वन इलेक्शन संबंधी विधेयक संसद में पेश करेगी।
एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन का ऐलान किया है।