बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं अब इस मुद्दे पर राजनीति भी देखने को मिलने लगी है। वहीं विपक्षी दलों ने भी राज्य की नीतीश सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने कहा कि, बिहार में जंगलराज होने का आरोप लगाया और कहा कि, यहां दलित पिछड़े वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं है।