New Delhi: चिलचिलाती गर्मी से आखिरकर दिल्लीवालों को राहत मिलने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही तेज ठंडी हवा और बादलों की लुका छिपी जारी है। दिल्ली वालों को राहत की फुहारें मिलने को लेकर मौसम विभाग ने भी हामी भर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।
चिलचिलाती गर्मी से आखिरकर दिल्लीवालों को राहत मिलने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही तेज ठंडी हवा और बादलों की लुका छिपी जारी है।