नई दिल्ली, कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में दिल्ली में लगातार दूसरे दिन डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के बड़े अस्पतालों, एम्स, सफदरजंग, लोकनायक, जीबी पंत में डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ा है। इस बीच दिल्ली एम्स ने एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट का आर्डर है कि डॉक्टर किसी भी तरीके का प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी हो।
एम्स की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन के अधिकार में इलाज से कोई डॉक्टर इनकार नहीं कर सकता। इस संबंध में कोर्ट ने भी आदेश जारी किया है।