मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं बादलों की मौजूदगी से मौसम सुहावना बना हुआ है।मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आज रात वॉर्म अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत भोपाल सहित जबलपुर और शहडोल संभाग के 9 क्षेत्रों में रात का तापमान अधिक रहने की संभावना है। वहीं 28 जिलों में हल्की बारिश और 3 इलाकों में ओले गिरने के आसार हैं।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे
राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2026, मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा, जबकि 22 अप्रैल 2026, बुधवार से लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी वृद्धि होगी।
एमपी के सबसे गर्म शहर
शहर (जिला) — तापमान (°C)
खजुराहो (छतरपुर) — 43
ग्वालियर — 42.5
दतिया — 42.3
रतलाम, सीधी — 42.2
शिवपुरी, रीवा, सतना — 42
20 अप्रैल 2026 (सुबह 8:30 बजे) से 21 अप्रैल 2026 (सुबह 8:30 बजे तक)
बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि हो सकती है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, देवास, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।भोपाल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में रात का तापमान बढ़ेगा।
21 अप्रैल 2026 (सुबह 8:30 बजे) से 22 अप्रैल 2026 (सुबह 8:30 बजे तक)
भोपाल, सिहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी में रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं।प्रदेश में मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में गर्मी और लू का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है।