कर्नाटक के विजयपुरा में किसानों ने बिजली कटौती के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बिजली की कटौती से किसानों को कृषि गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में वे सरकारी हुबली बिजली आपूर्ति कंपनी (हेसकॉम) के कार्यालय में मगरमच्छ लेकर गए। बता दें कि, किसानों को दिन में अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण रात को खेतों में जाना पड़ता है जिससे उन्हें ( किसान ) जंगली जानवरों और सांपों का खतरा होता है।
हेसकॉम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि, वे सुनिश्चित करेंगे कि, दिन के समय कोई बिजली कटौती न हो।