कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने तंज कसा है।
कांग्रेस पार्टी की दूसरी उम्मीदवार सूची पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, कांग्रेस की पहली और दूसरी दोनों सूची मिलाकर भी 100 उम्मीदवार नहीं मिल पाए हैं।