राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। इसके अलावा वो पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में समाप्त होगा, 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा।
राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे।