देश के कई विपक्ष नेताओं ने दावा किया है कि, देर रात ‘Apple’ निर्माता की तरफ से एक चेतावनी जारी की गई थी। हमलावारों ने उनके फोन को हैक किया है। जिसके बाद मंगलवार को विपक्षी नेताओं के इस दावे ने सनसनी फैला दी। वहीं इसके बाद आज विपक्षी नेताओं ने जिसमें शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत, महुआ मोइत्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने स्क्रीनशॉट्स सबके सामने साझा किए। विपक्षी नेताओं ने ‘स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैक्स’ का दावा किया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, केंद्र सरकार इस मुद्दे पर बहुत ही कंसेंट है। सरकार ने इस मुद्दे की जांच का आदेश दिए गए हैं।