भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि, दुनिया "खतरनाक" समय से गुजर रही है। उन्होंने लोगों से शांति और समृद्धि के लिए भारतीय दर्शन का सहारा लेने का आह्वान किया।
BJP नेता जोशी ने मौजूदा इजराइल-हमास संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चिंता व्यक्त की।
दुनिया एक गंभीर समस्या में फंस जाएगी
मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि, 1979 में, संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव ने कहा था कि, अगर नेता हथियारों की होड़ नहीं छोड़ेंगे और देश एक-दूसरे पर हमला करना और प्रकृति को नष्ट करना बंद नहीं करेंगे तो फिर कुछ ही साल बचे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि, अगर इसे नहीं समझा गया तो अगले 10-20 वर्षों में दुनिया एक गंभीर समस्या में फंस जाएगी। बीजेपी नेता
ने कहा कि, लोगों ने किसी तरह वे 10-20 साल तो काट लिए लेकिन ऐसा नहीं लगता कि, हम अगले 50 साल भी गुजार पाएंगे।
दुनिया बुरी तरह से बंटी हुई है
जोशी ने कहा कि, बंदूकें, रॉकेट, बमबारी, नरसंहार एक और विश्व युद्ध की चेतावनियां हैं। दुनिया बुरी तरह से बंटी हुई है। बीजेपी नेता ने कहा कि, हमारे (भारतीय) दर्शन में, वास्तविक उद्देश्य मोक्ष है, जिसे लोगों ने स्वीकार करना शुरू कर दिया है क्योंकि चीजें उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भारतीय आध्यात्मिक विचार और दर्शन में निहित है।
Comments (0)