केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के गया में आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन का उद्घाटन किया। नितिन गडकरी ने गया में 6 सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्धाटन किया। बीजेपी नेता ने अपने संबोधन में कहा कि, बिहार की सड़कों को अगले चार साल में वो अमेरिका की तरह बना देंगे। इसके अलावा जात-पात को लेकर उनके तेवर सख्त दिखे और उन्होंने इससे दूर होने की सलाह दी।
राष्ट्रीय महामार्ग को अमेरिका के बराबर करके दूंगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां अपने संबोधन में कहा कि, गरीब आदमी के जीवन को बदलना भी जरूरी है। बीजेपी नेता ने कहा कि, समस्या को देखकर यहां की पॉलिसी बननी चाहिए। अमेरिका की किताब में क्या लिखा है वो देखकर बिहार में बताएंगे तो ये नहीं चलेगा। हम अमेरिका थोड़ी हैं। नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, लेकिन एक बात जरूर है कि, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि, चार साल के अंदर बिहार के राष्ट्रीय महामार्ग को अमेरिका के बराबर करके दूंगा।
विकास के लिए मंत्री ने दिए ये मंत्र…
आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो कहता है मेरे पास पैसे की कमी नहीं है। मैं दो-तीन हजार करोड़ से नीचे के कार्यक्रम में जाता ही नहीं हूं। बीजेपी नेता ने कहा कि, इस देश में पैसे की कमी नहीं है बल्कि इमानदारी से देश के लिए काम करने वालों की कमी है। आगे इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, समाज और देश के लिए कमिटमेंट, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के बिना चलने वाले सिस्टम और समय की प्रतिबद्धा को उन्होंने देश को विश्वगुरू बनाने का जरिया बताया।
जात-पात पर गडकरी का कड़ा प्रहार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जातपात पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, मैंने सुना कि बिहार में कोई काम जात के बिना होता ही नहीं है। मैं सांसद हूं। मैनें कहा कि, जो जात की बात करेगा उसको ठोकूंगा। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, आदमी उसके जात नहीं बल्कि उसके गुणों से बड़ा है। आप कभी किसी रेस्टोरेंट में जात पूछतो हो क्या ? ऑपरेशन के समय जात नहीं आपको अच्छा डॉक्टर खोजना है फिर जात की बात क्यों करते हो। उन्होंने कहा कि, आदमी अपने गुणों से पूछा जाता है।
Comments (0)