लोकसभा चुनाव के बीच यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां दर्जनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण सम्पन्न हो चुके हैं। ऐसे में बाकी के चार चरणों के चुनाव से पहले एक-दूसरे दल के नेताओं के बीच सेंध लगाने का काम भी जारी है। ऐसा ही यूपी में देखने को मिला है। दरअसल, बलिया से बीजेपी प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के दर्जनों नेता भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।