कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला लिया, इसके साथ ही बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को यहां से उपचुनाव मैदान में उतारा है। इस फैसले का कांग्रेस नेताओं ने जमकर स्वागत किया है। इस फैसले पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, राहुल गांधी ने सही राजनीतिक फैसला लिया है। दरअसल, नियमों के अनुसार, 4 जून 2024 को रिजल्ट के 14 दिन में दो में से एक सीट छोड़ना होता है। इसी कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड को बाय-बाय कह दिया है।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने (राहुल गांधी) सही राजनीतिक फैसला लिया है।
Comments (0)