सपा नेता शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को भी नजर अंदाज करते हुए कहा कि, उनके (स्वामी प्रसाद मौर्य) निजी बयान है ये पार्टी का उनसे कोई मतलब नहीं। शिवपाल यादव ने कहा कि, मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि, क्या इससे गठबंधन टूट सकता है, तब शिवपाल यादव ने कहा कि, तालमेल कहां टूटा है। उन्होंने आपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, असली बात तो 2024 में है, तब आपको गठबंधन की ताकत का एहसास होगा।
बीजेपी को काम जांच एजेंसियों द्वारा विपक्ष को परेशान करना
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कहा कि, जब भी बीजेपी कुछ नहीं करती है तो जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी पार्टियों के नेताओं को परेशान करने का काम करती है। उन्होंने आगे कहा कि, इससे कुछ नहीं होता, किसी भी चीज का खुलासा नहीं होता, सिर्फ विपक्ष परेशान होता है।
मंदिर तो सबका है, हम जाएंगे
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर समाजवादी के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने कहा कि, मंदिर बन जाये फिर जाएंगे। भगवान राम तो सबके हैं कौन उन्हें नहीं मानता, जो भी भारत में रहता है वो सभी राम भगवान को मानते हैं। आपको बता दें कि, अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के पहले चरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को भी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भव्य बना रही है।
कन्नौज से अखिलेश चुनाव लड़े
शिवपाल यादव से जब यह पूछा गया कि, क्या अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे, तब उन्होंने कहा कि, हम तो चाहते हैं की वो कन्नौज से ही लड़ें, हम उन्हें मार्ग दर्शन देंगे और खुद प्रचार भी करेंगे। शिवपाल यादव ने पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी पर बात करते हुए कहा कि, जब हम साथ हैं तो गुटबाजी खत्म। छोटी-मोटी गुटबाजी पर कहा कि, जल्द ही जिले की तीनों विधानसभाओं का दौरा करते हुए हालात का जायजा लेंगे।
Comments (0)