भारत में विमान से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ती चली जा रही है। हालांकि, बीते कुछ समय से विमानों में तकनीकी समस्या की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण आया है कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जहां रविवार को एअर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के विमान का इंजन हवा में बंद हो गया जिस कारण यात्रियों की सांसें अटक गईं। इंजन के बाद होने के बाद इस विमान को आपात स्थिति में बेंगलुरु में लैंड कराया गया।
एअर इंडिया के विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया जिसके बाद इस आपात स्थिति में लैंड कराया गया।
Comments (0)