शरद पवार को चुनाव आयोग की तरफ से नया सिंबल मिल गया है। नए सिंबल में एक व्यक्ति को तुरहा बजाते हुए देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में इसे 'तुतारी' बोलते हैं। नया पार्टी सिंबल मिलने पर 'एनसीपी शरद चंद्र पवार' ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में दिल्ली की गद्दी के कान खड़े करने वाले छत्रपति शिवराय का शौर्य आज 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद चंद्र पवार' के लिए गौरव का विषय है।
पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र के आदर्श, फुले, शाहू, आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ, यह 'तुतारी' शरद पवार के साथ दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए एक बार फिर से बिगुल बजाने के लिए तैयार है।

Comments (0)