कोलकाता, सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 6.70 करोड़ का सोना जब्त किया है। सूत्रों ने कहा कि यह घटना नदिया जिले के होरंडीपुर सीमावर्ती इलाके में हुई।
बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया नादिया के एक स्थानीय निवासी को सोने की 16 छड़ों और 10 किलोग्राम से अधिक वजन वाले सोने के चार बिस्कुट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसने एक अन्य भारतीय साथी के साथ एक बांग्लादेशी व्यक्ति से सोना लिया था। लगभग 6.70 करोड़ रुपये के सोने को आगे की जांच के लिए पकड़े गए व्यक्ति के साथ डीआरआई को सौंप दिया गया
भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 6.70 करोड़ का सोना जब्त किया है