लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर जंग छिड़ गई है। आज यानी की बुधवार (26 जून) को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सहमति न बन पाने के बाद विपक्ष ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। के सुरेश विपक्ष के स्पीकर पद के उम्मीदवार होंगे।
लोकसभा स्पीकर के पद पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि, जहां तक स्पीकर के चुनाव का सवाल है, NDA की ओर से आम सहमति बनाने के प्रयास किए गए।