बीजिंग, भारत और चीन के बीच बीते कई वर्षों से पूर्वी लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध अब समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है। चीन ने पुष्टि की है कि पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता हो गया है। विवादित क्षेत्रों में सीमा गश्त पर चीन और भारत के बीच समझौते के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने वर्तमान समझौते की पुष्टि की है। चीन की तरफ से समझौते की पुष्टि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले की गई है।
चीन ने पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता होने की पुष्टि की है। चीन की इस पुष्टि के बाद अब पूर्वी लद्दाख में अब दोनों सेनाएं पुरानी जगह पर लौटेंगी।
Comments (0)