उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी, पंजाब में भगवंत मान, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब जम्मू कश्मीर में INDIA ब्लॉक को एक और झटका लगा है। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की सभी 5 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।
AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि, दिल्ली में कांग्रेस को हम 1 सीट का प्रस्ताव देते हैं तथा AAP 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।