आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबाले ने गुजरात के भुज में कहा कि, भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, आज भी है, हरदम रहेगा। दत्तात्रेय ने आगे कहा कि, राष्ट्र के नाते हम हिंदू हैं, भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और आज भी है, हिंदू राष्ट्र का एहसास कराने का कार्य संघ करता आ रहा है। आपको बता दें कि, आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 नवंबर से गुजरात के भुज में चल रही थी।
दत्तात्रेय होशबाले ने कहा कि, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। आरएसएस लोगों को अयोध्या आने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रित करेगा।