देश में इस समय चुनावी माहौल चल रहा हैं। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न होने के साथ ही बचे हुए तीन चरणों के लिए सियासी दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, इसके साथ ही ये नेता एक -दूसरे पर जमकर जुबानी तीर छोड़े रहे हैं। इसी बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।
पीएम मोदी ने आज वाराणसी लोकसभा सीट के लिए नामांकन किया। पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उनके साथ चार प्रस्तावक भी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे।