प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध बालू खनन से जुड़े धन शोधन के मामले में शनिवार को पटना में कई स्थानों पर छापे मारे। इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता सुभाष यादव के परिसरों में भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई चल रही है।
धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले के तहत सुभाष यादव परिसरों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी पटना और उसके आसपास करीब सात परिसरों की तलाशी ले रही है।