झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत कम से कम चार माओवादी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ टोंटो और गोइलकेरा इलाके में हुई। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (परिचालन) अमोल वी होमकर ने बताया,''मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए,जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया।'' मारे गए माओवादियों में एक जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर शामिल हैं। वहीं, चाईबासा से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भी एक एरिया कमांडर शामिल है। झारखंड पुलिस ने अलग-अलग क्षमता वाली राइफल भी जब्त की हैं।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। इन माओवादियों में एक महिला भी शामिल है।
Comments (0)